सब्सक्राइब करें
IRE Inning
27/4 (4.2 ov)
Target: 183
Gareth Delany 0(1)*
Lorcan Tucker 8 (6)
Ireland need 156 runs in 15.4 remaining overs

Live

AUS vs IRE Live Score: 13 पर आयरलैंड को दूसरा झटका, हैरी टेक्टर और रॉस अडायर आउट; टकर क्रीज पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score Today, AUS vs IRE T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच आज कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

AUS vs IRE Live Score: ICC T20 World Cup Australia vs Ireland Today Match Scorecard Result News in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड - फोटो : ICC
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:10 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: 13 पर दो विकेट गिरे

13 के स्कोर पर आयरलैंड ने दो विकेट गंवा दिए हैं। हैरी टेक्टर खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, रॉस अडायर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर लॉर्कन टकर और कर्टिस कैम्फर मौजूद हैं।
05:07 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: आयरलैंड की पारी शुरू

आयरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। पॉल स्टर्लिंग एक गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए। फिलहाल क्रीज पर रॉस अडायर और हैरी टेक्टर मौजूद हैं।
04:47 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने रखा 183 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में उन्होंने मार्कस स्टोइनिस की 45 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने दो विकेट लिए जबकि मैथ्यू हम्फ्रेस, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
04:36 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: अर्धशतक से चूके स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका मार्क अडायर ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया। वह 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कूपर कोनोली और जेवियर बार्टलेट क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर के बाद छह विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।
04:28 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका हम्फ्रेस ने दिया। उन्होंने मैट रेनशॉ को बोल्ड किया। वह 33 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रेनशॉ ने पांचवें विकेट के लिए स्टोइनिस के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। अब स्टोइनिस का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।
04:18 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: रेनशॉ-स्टोइनिस के बीच 40+ रन की साझेदारी

मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका टेक्टर ने दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं।
03:36 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 60 के पार

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड के बाद जोश इंग्लिश (37) और कैमरन ग्रीन (21) पवेलियन लौट गए। अब मैट रेनशॉ का साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 69 रन है।
03:21 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया की झटके से शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की इस मैच में झटके से शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड सात रन बनाकर रनआउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन मौजूद हैं। 4 ओवर के बाद स्कोर 40/1 है।
03:18 PM, 11-Feb-2026

AUS vs IRE Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहेनमैन, एडम जम्पा।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैंफर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed