सब्सक्राइब करें
AFG Inning
128/5 (14.2 ov)
Target: 188
Mohammad Nabi 4(4)*
Azmatullah Omarzai 3 (7)
Afghanistan need 60 runs in 34 remaining balls

Ravindra-Rivaba Jadeja-PM Modi: पीएम मोदी से मिले रवींद्र और रिवाबा जडेजा, मुलाकात के बाद बोले- यह गर्व का पल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Feb 2026 09:52 AM IST
सार

रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों ने इसे गर्व और प्रेरणा से भरा पल बताया और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja, Rivaba Meet PM Modi; Call It A Moment Of Pride
रवींद्र और रिवाबा जडेजा से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा भी मौजूद रहीं। यह मुलाकात संसद भवन में हुई, जिसकी तस्वीरें और प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
Trending Videos
Ravindra Jadeja, Rivaba Meet PM Modi; Call It A Moment Of Pride
रवींद्र और रिवाबा जडेजा से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : Instagram
जडेजा ने क्या कहा?
पीएम मोदी से मिलने के बाद रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना और बातचीत करना मेरे लिए बेहद सम्मान और सौभाग्य की बात है। उनकी स्पष्ट सोच, ऊर्जा और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे नेतृत्व से सीखना गर्व की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Jadeja, Rivaba Meet PM Modi; Call It A Moment Of Pride
रवींद्र और रिवाबा जडेजा से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : Instagram
रिवाबा जडेजा की प्रतिक्रिया
गुजरात की मंत्री रिवाबा जडेजा ने भी इस मुलाकात को यादगार बताया। उन्होंने लिखा, 'यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि गर्व का क्षण था। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से बातचीत करना, जो भारत, उसकी संस्कृति और उसके भविष्य के लिए मजबूती से खड़े हैं, बेहद प्रेरणादायक है। भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Rivaba Jadeja (@rivabajadeja)


Ravindra Jadeja, Rivaba Meet PM Modi; Call It A Moment Of Pride
रवींद्र और रिवाबा जडेजा से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर चर्चा
दोनों के पोस्ट सामने आते ही फैंस और समर्थकों ने इस मुलाकात को खास बताया। क्रिकेट और राजनीति के इस संगम को लेकर यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जडेजा फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
Ravindra Jadeja, Rivaba Meet PM Modi; Call It A Moment Of Pride
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
जडेजा अब आरआर से खेलेंगे
हाल ही में जारी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें सबसे ऊपर वाले ग्रेड-ए में रखा गया है। ग्रेड ए में उनके साथ शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह हैं। जडेजा अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें पिछले साल राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया। आरआर में जडेजा की सैलरी 14 करोड़ रुपये होगी। इसी के साथ आरआर ने सीएसके से सैम करन को भी ट्रेड किया था। वहीं, संजू सैमसन चेन्नई से खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed