फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NAM: क्या नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? बुमराह ने किया अभ्यास; वॉशिंगटन टीम से जुड़े

Tue, 10 Feb 2026 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Feb 2026 08:49 PM IST
सार

भारत ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है। भारत के लिए हालांकि, अभिषेक शर्मा का बीमार होना चिंता की बात है। टीम इंडिया ने मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
T20 World Cup: Team India prepration for match against Namibia Abhishek unwell fully fit Bumrah bowls in nets
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत को टी20 विश्व कप में गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है। इससे पहले टीम के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अभिषेक के पेट में कुछ समस्या है जिस कारण उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने पर संशय पैदा हो गया है। भारत ने ग्रुप ए के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था। 
T20 World Cup: Team India prepration for match against Namibia Abhishek unwell fully fit Bumrah bowls in nets
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : ICC
वॉशिंगटन ने की ट्रेनिंग
भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'वॉशिंगटन कल टीम के साथ जुड़ गए थे और मंगलवार को उन्होंने अभ्यास भी किया है। अभिषेक को अभी भी पेट में कुछ समस्या है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि इसमें अभी कुछ दिन का समय है। बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका मूवमेंट अच्छा है। हम अभ्यास के बाद टीम को अंतिम रूप देंगे।' 
T20 World Cup: Team India prepration for match against Namibia Abhishek unwell fully fit Bumrah bowls in nets
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
बुमराह हुए फिट
भारत के लिए राहत की बात यह है कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट हो गए हैं और उन्होंने अभ्यास सत्र में पूरे दमखम से हिस्सा लिया। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर स्पाइक्स (क्रिकेट के विशेष जूते) बदलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: Team India prepration for match against Namibia Abhishek unwell fully fit Bumrah bowls in nets
सूर्यकुमार और तिलक वर्मा - फोटो : PTI
सूर्यकुमार और तिलक नियंत्रण में नजर आए
अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। दोनों ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सहजता से खेला। तिलक ने इस दौरान लगभग 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। चोट वापसी कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर संभल कर क्षेत्ररक्षण अभ्यास करते हुए दिखे। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। वॉशिंगटन ने बाद में तिलक वर्मा को गेंदबाजी भी की। अभिषेक बीमारी से उबर रहे हैं, वॉशिंगटन धीरे-धीरे वापसी की ओर है और बुमराह के पूरी लय में लौटने के साथ भारतीय टीम प्रबंधन के सामने मैच से पहले कुछ अहम चयन फैसले लेने की चुनौती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed