सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi DC Apurva Devgan said Mandi Sahitya Utsav will be organised for the first time on the occasion of Shivratri festival

Mandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन बोले- शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पहली बार आयोजित होगा मंडी साहित्य उत्सव

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:53 PM IST
Mandi DC Apurva Devgan said Mandi Sahitya Utsav will be organised for the first time on the occasion of Shivratri festival
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के दौरान इस बार मंडी के साहित्य जगत से भी लोग रू-ब-रू हो सकेंगे। शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन इस बार 14 फरवरी, 2026 को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में किया जा रहा है। सदियों से मंडी के इतिहास के साक्षी रहे घंटाघर के ठीक नीचे साहित्य जगत के ख्यात रचनाकार एकसाथ जुटेंगे। उपायुक्त एवं शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी नगर सदियों से कला एवं संस्कृति का संवाहक रहा है। साहित्य के क्षेत्र में भी यहां के रचनाकारों ने उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक महत्वकांक्षी पहल करते हुए मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसमें मंडी के साहित्यकारों की उपलब्धियों एवं रचनाओं पर पांच पैनल डिस्कशन रखी गई हैं। इसके अलावा यहां की ललित कलाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। अपूर्व देवगन ने बताया कि 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायंकाल छह बजे तक पांच सत्रों में यह उत्सव आयोजित किया जाएगा। जाने-माने लेखक, इतिहासकार एवं पत्रकार राजा भसीन इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। उत्सव के दौरान प्रथम सत्र में रूपेश्वरी शर्मा, डॉ. रेखा वशिष्ठ, कृष्णचंद महादेविया, मुरारी शर्मा और पृथीपाल मंडयाली लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में डॉ. राकेश शर्मा, बीरबल शर्मा, सीमा शर्मा और राजेश ललित कला और फोटोग्राफी विधा पर, तृतीय सत्र में पवन चौहान, रमेश रवि, कृष्णचंद महादेविया और सीमा शर्मा बाल कहानियां विधा में ‘किस्मों की विरासतः लोक कथा से बाल कथा तक’ विषय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि चौथे सत्र में डॉ. शिवम त्यागी, जीवन पठानिया, सुशांत व डॉ. अनिता ठाकुर युवा लेखन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तथा अंतिम सत्र में जगदीश कपूर, कुलदीप गुलेरिया, विनोद बहल, प्रकाश चंद धीमान और सत्य महेश शर्मा हिमाचल प्रदेश के लोक साहित्य एवं भाषा पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस साहित्य उत्सव का समापन सायं छह बजे गज़ल संध्या से होगा। इसमें रिषभ भारद्वाज और कुलदीप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस साहित्य उत्सव में मंडी के लेखकों एवं साहित्यकारों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि मंडी के साहित्य एवं कला जगत के बारे में जानने-समझने का यह एक सुअवसर है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। उपायुक्त ने इन सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए आज संकन गार्डन में पहुंचकर विभिन्न तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: स्कूल से निकला लापता कक्षा चार का छात्र पांच किमी दूर मिला

10 Feb 2026

MP News: आगर-मालवा में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 81.25 ग्राम माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Feb 2026

Sirmour: नाहन में 102 युवाओं को करवाया जा रहा सिविल डिफेंस कोर्स

10 Feb 2026

लखनऊ में भाषा विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी

10 Feb 2026

VIDEO: निर्माणाधीन अंडरपास के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत

10 Feb 2026
विज्ञापन

जगरांव: सड़क का उद्घाटन बन गया ड्रामा, नेताओं की जल्दबाजी पर सवाल

10 Feb 2026

ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, छह पिस्तौल सहित 16 अपराधी गिरफ्तार

10 Feb 2026
विज्ञापन

अमृतसर के लॉरेंस रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से पर्स छीना

10 Feb 2026

अकाल तख्त साहिब का सख्त रुख, पंथक मामलों में दखल पर जताई आपत्ति

10 Feb 2026

लतीफपुरा में फिर एक्शन: नगर निगम ने पुलिस बल के साथ हटवाए सड़क कब्जे, चारों रास्ते सील

10 Feb 2026

फगवाड़ा के गांव खुरमपुर में दो पक्षों में मारपीट, दो युवक घायल

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

10 Feb 2026

फगवाड़ा में चोरी मामले में नया मोड़: सोने का एक कड़ा हुआ था चोरी, पुलिस को मिल गए दो

Amritsar: दरबार साहिब पहुंचे बिक्रम मजीठिया, लंगर सेवा कर जताया गुरु का शुक्राना

10 Feb 2026

VIDEO: मथुरा में सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मिली लाश; तीन बच्चे भी शामिल

10 Feb 2026

हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक सचिन यादव

10 Feb 2026

बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे पर विफरे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना

10 Feb 2026

VIDEO: अनियंत्रित वाहन ने कई वाहनों को मारी टक्कर

10 Feb 2026

Mandi: इस बार ब्यास आरती के साथ शिव तांडव और लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र

10 Feb 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में पुलिस मुठभेड़, शातिर निक्की बग्गा के पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

10 Feb 2026

VIDEO: टेंट के सामान में लगी भीषण आग

10 Feb 2026

लखनऊ में 10 फीट धंसी सड़क, बनाने की बजाय बैरिकेडिंग लगाकर ढक दिया

10 Feb 2026

अयोध्या में जिला अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल

10 Feb 2026

Police Ki Paathshala: राजकीय उच्च पाठशाला रायपुर सहोड़ा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

10 Feb 2026

Haridwar: डीएम के निर्देश, शारदीय कांवड़ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार करें अधिकारी

10 Feb 2026

Vidisha News: देवपुर मंदिर को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का विवादित बयान, अधिकारियों को दी चेतावनी

10 Feb 2026

Ujjain Mahakal: सर्प और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दर्शन

10 Feb 2026

तीन ट्रेलर सीज, 1.56 लाख का लगा जुर्माना; VIDEO

10 Feb 2026

सामुदायिक दावा फॉर्म का चार साल बाद भी नहीं हुआ निस्तारण, VIDEO

10 Feb 2026

क्रय केंद्रों पर नहीं तौल हो रहा छोटे किसानों का धान, VIDEO

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed