{"_id":"698ac370fc18cf85710445c7","slug":"video-woman-purse-snatched-at-gunpoint-in-amritsar-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के लॉरेंस रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के लॉरेंस रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से पर्स छीना
अमृतसर के व्यस्त लॉरेंस रोड इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से पर्स लूट लिया और पिस्तौल दिखाकर लोगों को डराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने बच्चे के साथ मिठाई की दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर पड़ी। राहगीरों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश द्वारा पिस्तौल निकालने पर लोग पीछे हट गए।
पीड़ित परिवार दिल्ली से अमृतसर आया था। पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।