{"_id":"698ac376d85bc02dea0ba303","slug":"video-amritsar-police-under-operation-prahar-20-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, छह पिस्तौल सहित 16 अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता, छह पिस्तौल सहित 16 अपराधी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमृतसर पुलिस को नशा तस्करी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने छह आधुनिक पिस्तौल, ड्रग मनी सहित पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 16 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें कई दोहराव अपराधी और हिंसक मामलों से जुड़े आरोपी शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रेलवे स्टेशन अंतरराज्यीय अपराधों का अहम माध्यम बन चुके थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष क्वाड्रेंट सब-ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच, लावारिस सामान की तलाशी और स्टेशन पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की सख्त निगरानी की गई।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में डर और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।