{"_id":"698ac368d612131ba8096692","slug":"video-akal-takht-sahib-takes-a-tough-stand-objects-to-interference-in-panthic-affairs-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाल तख्त साहिब का सख्त रुख, पंथक मामलों में दखल पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाल तख्त साहिब का सख्त रुख, पंथक मामलों में दखल पर जताई आपत्ति
सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने पंथक मामलों में पंजाब सरकार और पुलिस की दखलअंदाजी पर कड़ा रुख अपनाया है। अकाल तख्त सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कई अहम आदेश जारी किए।
जत्थेदार ने बेअदबी मामलों की जांच के लिए गठित एसआईटी में केवल अमृतधारी सिख अधिकारियों को शामिल करने का निर्देश पंजाब सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि सिख मर्यादा की जानकारी रखने वाले अधिकारी ही ऐसे संवेदनशील मामलों की जांच करें।
श्री दरबार साहिब परिसर में पुलिस के प्रवेश की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके साथ ही कनाडा के विन्निपेग स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन को पावन स्वरूप से छेड़छाड़ के मामले में 10 दिन में स्पष्टीकरण देने का अल्टीमेटम दिया गया है।
गुरु साहिब की मर्यादा के खिलाफ बयान देने वाले कथावाचक गुरजंट सिंह पर धार्मिक मंचों से प्रतिबंध लगाया गया है। होला-मोहल्ला के अवसर पर रंग फेंकने और बेचने पर भी रोक लगाने का फैसला किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।