{"_id":"698ac37bd14716cddf01fd86","slug":"video-jagarava-saugdhaka-ka-uthaghatana-bna-gaya-darama-natao-ka-jalthabja-para-saval-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव: सड़क का उद्घाटन बन गया ड्रामा, नेताओं की जल्दबाजी पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव: सड़क का उद्घाटन बन गया ड्रामा, नेताओं की जल्दबाजी पर सवाल
जगरांव में विकास के नाम पर श्रेय की राजनीति और सरकारी सिस्टम से खिलवाड़ का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। नगर परिषद के नए बने कार्यकारी अध्यक्ष कवरपाल सिंह और विधायक बीबी सरबजीत कौर माणूके ने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे लिंक रोड वाली सड़क का उद्घाटन कर शहर में विकास का ढोल पीट दिया। लेकिन हकीकत सामने आते ही पूरा उद्घाटन राजनीतिक ड्रामा साबित हुआ।
नगर परिषद सूत्रों के मुताबिक करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा के टेंडर और वर्क ऑर्डर की बातें की जा रही हैं। सवाल यह है कि काम शुरू भी नहीं हुआ और नेताओं ने फीता काटकर वाहवाही लूट ली! बाद में जो सच्चाई सामने आई उसने नेताओं की पोल खोल दी। यह सड़क नगर परिषद की नहीं, बल्कि पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर करमजीत सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ही करेगा, जल्द काम शुरू होगा। यानि उद्घाटन करने वालों का इस सड़क से कोई लेना-देना ही नहीं!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।