{"_id":"6af6db5676f18743b003e444","slug":"video-farmers-lay-siege-to-ssp-office-in-jagraon-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में किसानों ने घेरा एसएसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज किसान संगठनों ने शुक्रवार को जगरांव में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते हमले के मामले में नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
किसान नेता कमलजीत खन्ना ने बताया कि करीब एक महीने पहले किसान नेता पर हमला हुआ था। इस मामले में थाना सिटी में 6 आरोपियों को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन वे भी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। इसके बावजूद बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
तहसील चौक से एसएसपी दफ्तर तक निकाला मार्च
पुलिस कार्रवाई से नाराज किसान संगठनों ने तहसील चौक से एसएसपी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और कार्यालय का घेराव किया। किसान नेताओं ने एसएसपी से मांग की कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा किसान नेता कमलजीत खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
यह था पूरा विवाद
करीब एक महीने पहले पुलिस को दिए बयान में इंदरजीत सिंह निवासी अगवाड़ लोपो ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला सचिव हैं। नई दाना मंडी जगरांव के पीछे कोठे आठ चक्क रोड पर उन्होंने धान की छंटाई और सफाई के लिए मशीनरी लगा रखी है, जहां दिन-रात मजदूर मौजूद रहते हैं। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बलबीर सिंह उर्फ बीरी ने उन्हें रोककर मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
इंदरजीत सिंह के अनुसार, रात करीब 10 बजे वह अपने बेटे इंदरप्रीत सिंह के साथ स्कॉर्पियो में मशीनरी वाले स्थान पर पहुंचे थे। वहां मजदूरों से बातचीत कर रहे थे कि तभी बलबीर सिंह उर्फ बीरी अपने बेटे और मनप्रीत सिंह उर्फ पीता, अजयदीप सिंह, संदीप सिंह, करण सिंह समेत 15-20 अज्ञात लोगों के साथ स्विफ्ट कार और 6-7 मोटरसाइकिलों पर वहां पहुंच गया।
आरोप है कि बलबीर सिंह ने ललकारा मारते हुए आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से डंडों, लाठियों और किरपानों से गाड़ी पर हमला कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने किसी तरह गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावरों ने पीछे से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे स्कॉर्पियो को काफी नुकसान पहुंचा।
पैसों के लेन-देन की रंजिश में हमला
इंदरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मनप्रीत सिंह उर्फ पीता से उन्होंने पैसे लेने थे। जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने घर आकर उन्हें धमकियां दी थीं। इस संबंध में उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी। इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।