{"_id":"6af6bce26962055b760477fd","slug":"jagraon-pensioners-join-ongoing-protest-in-sangrur-on-november-15-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव: 15 नवंबर को संगरूर के पक्के मोर्चे में शामिल होंगे जगरांव के पेंशनर्स, सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव: 15 नवंबर को संगरूर के पक्के मोर्चे में शामिल होंगे जगरांव के पेंशनर्स, सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष
Fri, 13 Nov 2026 01:02 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:02 PM IST
सार
मुलाजिम और पेंशनर साझा कोऑर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर 13 से 19 नवंबर तक संगरूर में पक्का मोर्चा लगाया जा रहा है। 15 नवंबर को जगरांव से बड़ी संख्या में पेंशनर इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
पेंशनर फ्रंट जगरांव
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब सरकार की मुलाजिम और पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारी व पेंशनर संगठनों का आंदोलन तेज होने जा रहा है। संगरूर में आज से 19 नवंबर तक डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने लगाए जा रहे पक्के मोर्चे में शामिल होने के लिए जगरांव के पेंशनरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 नवंबर को जगराओं से पेंशनरों का बड़ा काफिला संगरूर रवाना होगा। इसके लिए एक बस का प्रबंध भी कर लिया गया है।
पेंशनर फ्रंट जगरांव के प्रधान अशोक कुमार भंडारी, सचिव जसवंत सिंह कलेर और जोगिंदर आजाद ने कहा कि पेंशनरों में सरकार की नीतियों को लेकर भारी रोष है और अपनी मांगों के समर्थन में वे बड़ी संख्या में संगरूर पहुंचेंगे।
1 से 5 दिसंबर तक विधायकों के आवासों पर प्रदर्शन
इस दौरान फ्रंट के प्रदेश प्रधान भजन सिंह गिल ने आंदोलन के अगले चरणों की जानकारी देते हुए बताया कि साझा कोऑर्डिनेशन कमेटी के फैसले के अनुसार 1 से 5 दिसंबर तक पूरे पंजाब में कर्मचारी और पेंशनर मार्च निकालते हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों के आवासों तक पहुंचेंगे। वहां पंजाब सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। इसके बाद सरकार के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ विरोध जताते हुए उनके फ्लैक्स गंदे नालों में फेंके जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद पंजाब सरकार ने अपना अड़ियल रवैया छोड़कर कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगें स्वीकार नहीं कीं तो स्टेट कमेटी संघर्ष को और तेज करने के लिए अगला फैसला लेगी।