{"_id":"698ac35a8bb5d35d110c9d8b","slug":"video-one-gold-bracelet-was-stolen-but-the-police-recovered-two-in-phagwara-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में चोरी मामले में नया मोड़: सोने का एक कड़ा हुआ था चोरी, पुलिस को मिल गए दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में चोरी मामले में नया मोड़: सोने का एक कड़ा हुआ था चोरी, पुलिस को मिल गए दो
फगवाड़ा में लगभग 20 दिन पहले एनएच ढाबे पर हुई चोरी ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। यहाँ चोरी तो सोने के एक कड़े की हुई थी लेकिन पुलिस को इस मामले में दो कड़े बरामद हो गए हैं। जी हां, हुआ कुछ ऐसा कि शुक्रवार को फगवाड़ा के सैंट्रल टाऊन स्थित एनएच ढाबे में चोरी करते समय एक चोर मौके पर ही काबू कर लिया गया था। जब लोगों द्वारा चोर को पकड़ा गया था, तब मौके पर मीडिया द्वारा कवरेज की गई थी जिसमें पकड़े गए चोर ने कैमरे के सामने पूरी सच्चाई बताते हुए कहा था कि उसने ढाबे में कुछ दिन पहले भी चोरी की थी। उसने बताया था कि उस दिन चोरी के दौरान उसे एक सोने का कड़ा मिला था जिसे उसने फगवाड़ा के मोहल्ला गोविंदपुरा में स्कूल के नजदीक स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर 12,000 रुपए में बेच दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।