Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing at dairy in Bathinda gangster based abroad demanded extortion money

बठिंडा में डेयरी पर फायरिंग: विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगी थी रंगदारी, लूट की बाइक पर आए थे शूटर; जांच शुरू

Fri, 13 Nov 2026 01:31 PM IST
Nivedita भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 01:31 PM IST
सार

भगता भाई का में 10 नवंबर को एक डेयरी पर फायरिंग की गई। रंगदारी देने से मना करने पर विदेश में बैठे गैंगस्टर ने दुकान पर गोलियां चलवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Firing at dairy in Bathinda gangster based abroad demanded extortion money
थाना भगता भाईका - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के भगता भाईका में 10 नवंबर की रात को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने डेयरी संचालक की दुकान पर फायरिंग करवाई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

विज्ञापन


रंगदारी ना देने पर करवाई फायरिंग 
विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने भगता भाई का के डेयरी संचालक से भारी भरकम रंगदारी की मांग की थी, लेकिन संचालक ने इनकार कर दिया था। इसके बाद 10 नवंबर की रात को बाइक पर आए दो युवाओं ने डेयरी संचालक की दुकान के शीशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


फायरिंग करने के लिए आए दोनों आरोपियों ने वारदात से पहले एक बाइक लूटी थी। इसी बाइक पर आरोपी डेयरी के सामने पहुंचे और फायरिंग कर दी। वारदात के बाद सुनसान जगह पर बाइक फेंक कर आरोपी फरार हो गए। जांच शुरू हुई तो पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया। बाइक के मालिक से पता चला कि दो युवाओं ने हथियार की नोक पर उससे बाइक लूटी थी। फायरिंग की वारदात घटना स्थल के नजदीक लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर सीआईए समेत अन्य पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने कहा कि पुलिस की अलग अलग टीम आरोपियों को तलाश कर रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन ने डेयरी संचालक को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed