{"_id":"698b70a9275b244e8b0a484a","slug":"video-kanpur-the-wives-of-two-martyrs-from-the-pulwama-attack-received-land-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलवामा हमले के दो शहीदों की पत्नियों को मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलवामा हमले के दो शहीदों की पत्नियों को मिली जमीन
पुलवामा में सात साल पहले हुए आतंकी हमले में कानपुर के दो शहीद परिवारों से किया गया वादा मंगलवार को रियल इस्टेट कंपनी के निदेशकों ने पूरा कर दिया। शहीदों की पत्नियों के नाम सौ-सौ वर्गगज के प्लाट की रजिस्ट्री कराई तो पत्नियों की आंखों में जहां जमीन पाने की खुशी दिखी और पति की शहादत को याद कर आंसू भी छलक पड़े।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में कई जवान शहीद हुए थे। इसमें कानपुर से कल्याणपुर के रहने वाले प्रदीप सिंह यादव और कानपुर देहात की डेरापुर तहसील के रयगवां के रहने वाले श्याम बाबू के अलावा उन्नाव के पुरवा निवासी अजीत कुमार गौतम उर्फ आजाद भी शामिल थे। घटना के बाद कल्याणपुर के इंदिरानगर दयानंद विहार स्थित त्रियम रियलटेक के अधिकारियों ने तीनों शहीदों के घर पहुंचकर परिवारवालों को सौ-सौ वर्गगज जमीन सहानुभूतिवश देने का वादा किया था।
सात साल बाद आखिर वादा पूरा करने की घड़ी आई। कंपनी के निदेशक पंकज शुक्ला और शरद रंजन मंगलवार को कचहरी पहुंचे। शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज यादव और शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी देवी के नाम पर गंगाकुंज स्थित कटरी ख्योरा की सौ-सौ वर्गगज जमीन के दानपत्र विलेख को पंजीकृत कराया। दोनों दानपत्र पंकज शुक्ला के भाई अधिवक्ता दिनेश शुक्ला ने पंजीकृत कराए। पंकज ने बताया कि उन्नाव के शहीद अजीत कुमार गौतम की पत्नी को उन्नाव में ही जमीन दी जाएगी। बुधवार को उन्नाव जाकर उनके दानपत्र को भी पंजीकृत करवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।