{"_id":"698b1b3d14cb0073c604598a","slug":"video-will-go-on-strike-on-12th-against-the-anti-labor-policies-of-the-government-narendra-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 को करेंगे हड़ताल: नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 को करेंगे हड़ताल: नरेंद्र
केंद्र सरकार और दवा कंपनियों की नीतिया पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए सुरक्षा कवच माने जाने वाले सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयीज एक्ट को समाप्त करने की साज़िश की जा रही है, जिससे हजारों कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो जाएगा। इसके विरोध में मजदूर संगठनों के लोग 12 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। उक्त बातें नगर के दीवानी न्यायालय के सामने कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यूपीएमएसआरए के जिलाध्यक्ष कॉमरेड नरेंद्र कुमार सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि काम के घंटे लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट के ज़रिए स्थाई प्रकृति के रोजगार खत्म किए जा रहे हैं। नौकरी की सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा अधिकारों पर सीधा हमला हो रहा है। नई श्रम संहिताओं के माध्यम से ट्रेड यूनियन अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। संयुक्त सचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि दवा कंपनियां मुनाफ़े के लिए कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं और सरकार इन नीतियों को खुला समर्थन दे रही है। ऐसे हालात में 12 फरवरी की हड़ताल पूरी तरह जायज़ और ज़रूरी है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस हड़ताल का समर्थन करें क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की नहीं, बल्कि पूरे श्रमिक वर्ग के अधिकारों की है। 12 फरवरी को जिले के समस्त मजदूर, कर्मचारी, एवं किसान संगठन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के टाउन हॉल से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर रंजीत, अखिलेश, देवेंद्र राय, सिराज खान, रवि यादव, अजीत गुप्ता, विकास यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।