{"_id":"698ac877f3bac2642e03acba","slug":"video-four-calves-were-left-near-a-garbage-bin-in-loharu-bhiwani-and-were-mauled-by-dogs-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में चार बछड़ों को कचरा पात्र के पास छोड़ा, कुत्तों ने नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में चार बछड़ों को कचरा पात्र के पास छोड़ा, कुत्तों ने नोचा
पिलानी रोड स्थित नगरपालिका के कचरा पात्र के पास अल सुबह एक बेहद ही अमानवीय घटना सामने आई, जब अज्ञात लोगों द्वारा चार बछड़ों को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। यह घटना समाज में घटती संवेदनहीनता को उजागर करती है और मानवता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।
लोहारू निवासी सोनू सैन जब पिलानी रोड पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे, तभी उनकी नजर कचरा पात्र के पास पड़े चार बछड़ों पर पड़ी। उस समय आवारा कुत्ते बछड़ों को नोच रहे थे और उन्हें गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे थे। यह दृश्य देखकर सोनू सैन का हृदय द्रवित हो उठा और उन्होंने तुरंत बछड़ों को बचाने का निर्णय लिया।
सोनू सैन ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत लोहारू गौशाला पहुंचकर गोशाला के कर्मचारियों को सूचना दी तथा पशु चिकित्सक डॉ. मंजीत और रवि गागड़वासिया, गौशाला कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद चारों बछड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर सुरक्षित रूप से गोपाल गौशाला लाया गया, जहां पशु चिकित्सक मंजीत द्वारा उनका इलाज किया गया।
यह घटना जहां एक ओर कुछ लोगों की निर्दयता और अमानवीय सोच को उजागर करती है, वहीं दूसरी ओर सोनू सैन जैसे जागरूक नागरिक यह संदेश देते हैं कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है। बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी ही सच्ची मानवता की पहचान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।