Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Demand to ban religion- and caste-based organizations in Bhiwani; Gram Swaraj Kisan Morcha stages a protest
{"_id":"6af6d664abf3e014850ab07b","slug":"video-demand-to-ban-religion-and-caste-based-organizations-in-bhiwani-gram-swaraj-kisan-morcha-stages-a-protest-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में धर्म और जाति आधारित संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में धर्म और जाति आधारित संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
देश में धर्म और जाति के नाम पर संचालित संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भिवानी में प्रदर्शन किया। मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ऐसे संगठनों की उच्च स्तरीय जांच करवाने और उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
इस दौरान ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु और लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र श्योराण सोढ़ी ने कहा कि देश में धर्म और जाति के नाम पर कई संगठन और राजनीतिक दल सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन धर्म और जाति की आड़ में राजनीति कर रहे हैं तथा समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाकर आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोर्चा किसी भी धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति का विरोध करता है। चाहे हिंदू, मुस्लिम या पारसी धर्म हो, धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संगठनों की गतिविधियों से देश में ध्रुवीकरण और हिंसा की आशंका बढ़ती है।
मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले संगठनों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और इसे हरियाणा के साथ-साथ देशव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।