{"_id":"698b1967a218ee77a1003ce3","slug":"video-sirmaur-asha-workers-told-to-take-care-of-the-elderly-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: आशा कार्यकर्ताओं को बताया बुजुर्गों की देखभाल करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: आशा कार्यकर्ताओं को बताया बुजुर्गों की देखभाल करना
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को नाहन में बुजुर्गों की बेहतर देखभाल को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड धगेड़ा की 25 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बुजुर्गों, विशेषकर निराश्रित, गरीब और अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान डॉ. जयंत और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रचना ने आशा कार्यकर्ताओं को बुजुर्गों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, उनकी पहचान और नियमित देखभाल के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, सांस संबंधी समस्याएं और मानसिक तनाव जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।