Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Amb police take major action against drug smugglers, interstate supplier arrested with huge quantity of banned medicines
{"_id":"698b63b78096861836061a52","slug":"video-amb-police-take-major-action-against-drug-smugglers-interstate-supplier-arrested-with-huge-quantity-of-banned-medicines-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंब पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंब पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना अंब ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईडी एसटीएफ और अंब पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धुसाड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक अंतरराज्यीय नशा सप्लायर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की भारी खेप बरामद की गई है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी क्विड कार में नशीली दवाइयों की सप्लाई के इरादे से जा रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र निक्का राम, निवासी गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। आरोपी गोंदपुर बनेहड़ा में मन्नत मेडिकल स्टोर का संचालक बताया जा रहा है और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से कूरियर के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मंगवाकर उनकी सप्लाई कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल की 31,800 गोलियां अल्प्राजोलम की 3,765 गोलियां ओर प्रीगैबलिन की 8,000 गोलियां बरामद की हैं। ये तीनों दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और इनका अवैध कारोबार विशेष रूप से युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने का काम कर रहा है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में नशीली दवाइयों की सप्लाई की तैयारी में था। पुलिस अब इस पूरे नशा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल है। एसपी ऊना सचिन हीरामठ ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा और जिला ऊना को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना बेझिझक पुलिस को दें। अंब पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से जहां नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस के इस साहसिक और सराहनीय कदम की खुले दिल से प्रशंसा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।