{"_id":"6af6bda3c940bd894900c56b","slug":"video-akhil-agnihotri-gifts-sonia-gandhi-book-to-mukesh-agnihotri-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अखिल अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अखिल अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भेंट की सोनिया गांधी की पुस्तक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:04 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस संसदीय दल की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक ‘Belonging: The Journey of Love’ भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग, समर्पण, संघर्ष और देश के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हर परिस्थिति में धैर्य, गरिमा और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी का योगदान और कांग्रेस संगठन के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि ‘Belonging: The Journey of Love’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि रिश्तों, अपनत्व, प्रेम, संघर्ष और भारतीय समाज के साथ जुड़ाव की भावनात्मक अभिव्यक्ति है। इसके माध्यम से सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं, अनुभवों और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को यह पुस्तक भेंट करना उनके प्रति सम्मान और स्नेह की छोटी-सी अभिव्यक्ति है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम, अविनाश कपिला, ओंकार कपिला, राजेश पराशर, सतविंद्र सिंह, इशान ओहरी, मोनी ठाकुर और अनिल गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।