{"_id":"698b68ac0979b2c19b053ca1","slug":"video-crowds-gathered-for-the-last-rites-of-former-mp-devi-bakhsh-singh-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह (85) का सोमवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया था। मंगलवार को मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे उदयवीर सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व सांसद के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई और मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट पहुंची। घाट पर नायब तहसीलदार यशवंत सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार करते हुए छोटे बेटे उदयवीर सिंह ने मुखाग्नि दी गईं। श्मशान घाट पर मौजूद राजनैतिक दलों के लोगों के बीच उनके तीन बार के सांसद के कार्यकाल की चर्चा होती रही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा, रामचंद्र वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, केडी त्रिवेदी, अंकुर शुक्ला, अवधेश दीक्षित, राजेश गुप्ता गोल्डी गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी, सूर्य कुमार बाजपेई, मोहन लाल शर्मा, उमा गुप्ता, बालेश शर्मा व अवनीश शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय सोमवार की शाम पूर्व सांसद के आवास पर पहुंची और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।