Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: These major trains will operate from platform number eight at Ujjain railway station.
{"_id":"698bdb0b28e06b0de4024cba","slug":"major-changes-ujjain-railway-station-major-trains-run-platform-8-instead-of-platform-1-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3938717-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ा फेरबदल, अब प्लेटफॉर्म एक से नहीं आठ से संचालित होंगी ये प्रमुख ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ा फेरबदल, अब प्लेटफॉर्म एक से नहीं आठ से संचालित होंगी ये प्रमुख ट्रेनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 10:37 AM IST
Link Copied
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों के निर्धारण में बड़ा बदलाव लागू हो गया है, जिसका सीधा असर माधवनगर रेलवे स्टेशन (फ्रीगंज साइड) पर देखने को मिल रहा है। यार्ड रिमॉडलिंग के बाद अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दबाव कम करने के लिए अवंतिका एक्सप्रेस और बरेली-इंदौर जैसी 9 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्लेटफॉर्म नंबर 8 से शुरू किया गया है। इसके पहले तक अधिकांश सुपरफास्ट और लंबी दूरी की ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आती थीं, जो मुख्य स्टेशन का हिस्सा होने के कारण हमेशा भीड़भाड़ से भरा रहता था।
वर्ष 1992 में फ्रीगंज की ओर तैयार किए गए माधवनगर स्टेशन का उपयोग अब तक नगण्य था क्योंकि प्लेटफॉर्म 7 और 8 मुख्य लाइनों से कनेक्ट नहीं थे। अब रिमॉडलिंग के बाद ये दोनों प्लेटफॉर्म जुड़ गए हैं। इस बदलाव से पुराने शहर के देवासगेट क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सिंहस्थ से पहले क्राउड मैनेजमेंट (भीड़ नियंत्रण) में बड़ी मदद मिलेगी।
इन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले
अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 1 की जगह अब 8 पर आएगी।
इंदौर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 6 की जगह अब 8 पर आएगी।
बरेली-इंदौर एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 4 की जगह अब 8 पर आएगी।
इंदौर-असारवा एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 1 की जगह अब 8 पर आएगी।
चित्तौड़गढ़-उज्जैन मेमू: प्लेटफॉर्म 2 की जगह अब 8 पर आएगी।
इंदौर-प्रयागराज एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 6 की जगह अब 5 पर आएगी।
ग्वालियर-दौंड सुपरफास्ट: प्लेटफॉर्म 6 की जगह अब 5 पर आएगी।
वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 6 की जगह अब 4 पर आएगी।
उज्जैन-इंदौर मेमू: प्लेटफॉर्म 5 की जगह अब 8 पर आएगी।
प्रशासन का पक्ष
रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि एक बार इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का सुचारू संचालन शुरू हो जाए, तो यात्रियों के लिए पेयजल और बैठने की अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी जल्द ही जुटा ली जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।