सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi RPF's 'Toofan' could detect a crime at a glance; upon retirement, he was given an emotional farewell with a silver crown.

सूंघते ही जुर्म का सुराग पकड़ लेता था झांसी आरपीएफ का ‘तूफान’, सेवानिवृत्त होने पर चांदी का मुकुट पहनाकर दी गई भावुक विदाई

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:25 AM IST
Jhansi RPF's 'Toofan' could detect a crime at a glance; upon retirement, he was given an emotional farewell with a silver crown.
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का खोजी कुत्ता ‘तूफान’ अपनी तेज सूंघने की क्षमता के कारण सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत आधार रहा। अपराधियों की गंध पहचान कर सुराग तक पहुंचना उसकी खासियत थी, जिससे उसने अपने 10 साल के सेवाकाल में कई जटिल मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। एक दशक तक निष्ठावान सेवा के बाद तूफान मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गया। विदाई समारोह के दौरान उसे चांदी का मुकुट पहनाया गया और फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इलाइट-चित्रा चौराहा रोड पर स्थित आरपीएफ स्वान दल कार्यालय में सहायक कमांडेंट आरपीएफ कृष्णानंद तिवारी के मुख्य आतिथ्य में तूफान काे विदाई दी गई। इस मौके पर सीआईबी प्रभारी ओम प्रकाश यादव, स्टेशन पोस्ट प्रभारी और लोको प्रभारी विकास पंचोली, इंस्पेक्टर राजकुमारी गुर्जर के अलावा अन्य स्टाफ ने मिलकर सामूहिक भोज कराया। इसके बाद अफसरों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उसे सलामी दी। अधिकारियों ने तूफान के सेवाकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर मौजूद स्टाफ भावुक हो उठा। सीआईबी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में दो खोजी कुत्ते पैंथर और ब्रूनो हैं। इनके अलावा नारकोटिक्स डॉग एलेक्स है, जिसे ट्रेनिंग पर भेजा गया है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार तूफान ने रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और माल गोदामों में हुई कई चोरियों का खुलासा कराया। शातिर चोरों तक पहुंचने में उसकी भूमिका निर्णायक रही, जिससे जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली। सेवानिवृत्ति के बाद तूफान को आगरा की पशु प्रेमी स्वयंसेवी संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल ने गोद लिया है, जहां अब वह सुरक्षित और स्नेहपूर्ण माहौल में आरामदायक जीवन बिताएगा। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि तूफान केवल एक खोजी कुत्ता नहीं, बल्कि बल का सच्चा सिपाही था, जिसकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: सीटेट की परीक्षा देने पहुंचे अध्यापक और प्रधानाचार्य

10 Feb 2026

कानपुर: छात्रों को कॅरिअर और उद्यमिता की दी जानकारी

10 Feb 2026

कैंसर पीड़ित युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ा, तीन घंटे परेशान रहे अधिकारी

10 Feb 2026

कानपुर: पुलवामा हमले के दो शहीदों की पत्नियों को मिली जमीन

10 Feb 2026

हरदोई: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत

10 Feb 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में युवाओं के लिए मेगा जॉब फेयर

10 Feb 2026

जनकपुरी हादसा: दिल्ली पुलिस ने फिरोजाबाद से योगेश को किया गिरफ्तार

10 Feb 2026
विज्ञापन

इटावा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत

10 Feb 2026

GPM: मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर तय स्थान की जगह दूसरी जगह उतार दिया, 10 मिनट तक रही असमंजस की स्थिति

इटावा: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

10 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 10 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

10 Feb 2026

जर्जर पोल बदले गए, छह घंटे गुल रही तीन हजार घरों की बिजली

10 Feb 2026

सिग्नल केबल शिफ्ट न होने से तीन दिन से बंद है निर्माण कार्य

10 Feb 2026

पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

10 Feb 2026

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव में दो संतान का नियम हटेगा, अनपढ़ भी लड़ेंगे चुनाव

10 Feb 2026

UP Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी प्रधानों की टेंशन! जानें क्या है वजह? UP News

10 Feb 2026

Rajasthan Budget: राजस्थान बजट से सीमावर्ती बाड़मेर को बड़ी आस, हर वर्ग की निगाहें 11 फरवरी पर टिकी

10 Feb 2026

Video: अंब पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार

10 Feb 2026

Rajasthan Budget: राज्य बजट से जोधपुर के व्यापारियों को बड़ी आस, उद्योग और कृषि पर राहत की उम्मीद

10 Feb 2026

कानपुर: रामगंगा हाउसिंग सोसायटी की सड़क बनी जंपिंग सड़क

10 Feb 2026

कानपुर: मॉडल डेयरी सिंहपुर सड़क हुई गायब, सड़क के नाम पर मिट्टी, धूल, गड्ढे और बजरी

10 Feb 2026

कानपुर: गंभीरपुर हाईवे सड़क हुई खस्ताहाल, बजरी से आवागमन हुआ दूभर

10 Feb 2026

कानपुर: हाईवे पर फैली बजरी, अनियंत्रित हो रहे तेज रफ्तार वाहन

10 Feb 2026

कानपुर: सरकारी स्कूल के पास बांध रहे मवेशी, गंदगी बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

10 Feb 2026

कानपुर: सिंहपुर चौराहे के पास सड़क पर हुए गहरे गड्ढे, भरा पानी बना मुसीबत

10 Feb 2026

कानपुर: न्यू कानपुर सिटी योजना के पास सड़क किनारे कूड़े का अंबार

10 Feb 2026

कानपुर: रुद्र ग्रीन्स अपार्टमेंट के पास फैली गंदगी, लोगों को हो रही परेशानी

10 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर सिंहपुर रोड हुई जर्जर, गड्ढे बने मुसीबत

10 Feb 2026

कानपुर: जल जीवन मिशन के तहत खोदी इंटरलॉकिंग सड़क, नहीं कराई मरम्मत

10 Feb 2026

कानपुर: हाईवे किनारे बसे गंभीरपुर गांव में गंदगी से पटा नाला बांट रहा बीमारियां

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed