{"_id":"698c0d1648740b8dbf05686f","slug":"video-mandi-for-the-first-time-on-shivratri-deities-will-be-seated-in-temporary-pagoda-style-camps-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: शिवरात्रि में पहली बार पगोड़ा शैली के अस्थायी शिविरों में विराजेंगे देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: शिवरात्रि में पहली बार पगोड़ा शैली के अस्थायी शिविरों में विराजेंगे देवी-देवता
छोटी काशी मंडी में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इसमें सबसे खास होगा देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था। मंडी जिला प्रशासन ने देवता समिति के साथ मिलकर सभी पंजीकृत 216 देवी-देवताओं के बैठने के लिए पहली बार पगोडा शैली में अस्थायी शिविरों को बनाने का निर्णय लिया है। इस दिशा में पड्डल मैदान में कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इस तरह की व्यवस्था कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देखने को मिलती है जहां देवताओं के अस्थायी शिविर बनते हैं। उसी तर्ज पर इस बार मंडी में भी देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों का निर्माण किया जा रहा है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इसे देव भ्रमण श्रृंखला का नाम दिया गया है। हालांकि देव भ्रमण श्रृंखला गत वर्ष भी थी लेकिन इस वर्ष इसे और बेहतरीन बनाते हुए पगोडा शैली में सुंदर अस्थायी शिविरों का निर्माण किया जा रहा है। यह एक पूरा ट्रैक होगा जो पड्डल मैदान में चारों ओर बनाया जा रहा है। लोग इस ट्रैक पर चलकर देवी-देवताओं के दर्शन करके उनका आशीवार्द प्राप्त कर सकते हैं। डीसी मंडी ने कहा कि यह महोत्सव देव समागम है इसलिए देवी-देवताओं के लिए बेहतरीन व्यवस्था करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।