Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Dashmesh Sports Club organised the 43rd Annual Football Tournament in Akalgarh village of Phagwara.
{"_id":"698c0590a69e5c5a5a05a48d","slug":"video-dashmesh-sports-club-organised-the-43rd-annual-football-tournament-in-akalgarh-village-of-phagwara-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के गांव अकालगढ़ में दशमेश स्पोर्ट्स क्लब ने करवाया 43वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गांव अकालगढ़ में दशमेश स्पोर्ट्स क्लब ने करवाया 43वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सरदार गुरबचन सिंह अकालगढ़ और दांतों से वजन खींचकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सरदार नरिंदर सिंह अकालगढ़ को समर्पित नरिंदर सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्टेडियम अकालगढ़, फगवाड़ा में 43वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया गया। दशमेश स्पोर्ट्स क्लब अकालगढ़ की ओर से एनआरआई भाईयों, ग्राम पंचायत और गांववासियों के सहयोग से आयोजित इस खेल मुकाबले के दौरान अकालगढ़ ने ओपन लेवल के फाइनल मैच में भबियाना को हराकर ट्रॉफी और नकद पुरस्कार जीता। 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मैच में पलाही ने अकालगढ़ टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके अलावा जिला स्तरीय लड़कियों का शो मैच भी आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें जालंधर जिले की टीम विजयी रही। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरनूर सिंह मान हल्का इंचार्ज फगवाड़ा, जिला कपूरथला अध्यक्ष सरबजीत सिंह लुबाना, जसप्रीत सिंह बिल्लू ब्लॉक समिति सदस्य भुल्लाराई, पंचायत यूनियन ब्लॉक फगवाड़ा अध्यक्ष नरिंदर सिंह सरपंच माधोपुर, गुरदयाल सिंह भुल्लाराई पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक समिति फगवाड़ा, रिटायर्ड प्रिंसिपल निर्मल सिंह ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।