Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: Thousands of rupees looted by showing air gun to collection agent, four accused arrested
{"_id":"698bdf7613ad9ee8ee0ccc5c","slug":"robbers-robbed-a-collection-agent-of-thousands-of-rupees-by-showing-him-an-air-gun-were-caught-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3938718-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कलेक्शन एजेंट को एयर गन दिखाकर हजारों की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार; 3.14 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कलेक्शन एजेंट को एयर गन दिखाकर हजारों की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार; 3.14 लाख का माल बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 10:16 AM IST
खाचरौद के ग्राम लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी आम रोड़ पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी धार जिले से गिरफ्तार किए गए, जबकि रेकी करने वाला एक आरोपी खाचरौद का ही रहने वाला है। आरोपियों से लूटी गई राशि और सामान भी बरामद कर लिया गया है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया 4 फरवरी की सुबह 11 बजे खाचरौद के लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी के बीच सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के कलेक्शन एजेंट राहुल मेवाड़ा से तीन अज्ञात बदमाशों ने एयर गन दिखाकर 52 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल से लेकर संभावित रास्तें पर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धार जिले के मोइन पिता इमरान खान, साहिल पिता शहजाद, अतुल पिता सूर्यमणि और खाचरौद निवासी अरमान पिता रोशन खान को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों से कुल 3.14 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।
एसडीओपी आकांक्षा बिछोड़े ने बताया कि लुटेरों को पकड़ना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वारदात के समय आरोपियों ने चेहरे पर मॉस्क पहन रखे थे और उनकी बाइक का नंबर भी दिख नहीं रहा था। पुलिस ने संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस बदनावर पहुंची। यहीं आरोपियों की पहचान हुई। शंका के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी अरमान कलेक्शन एजेंट के पास रुपये जमा कराता था। उसी ने बदमाशों को एजेंट की गतिविधियों की पूरी जानकारी दी और उसी ने रैकी की थी। जिसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।