Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
fire broke out at a waste warehouse in a residential area in Panipat, damaging around 100 houses.
{"_id":"698c02583d27d52b8100d962","slug":"video-fire-broke-out-at-a-waste-warehouse-in-a-residential-area-in-panipat-damaging-around-100-houses-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में रिहायशी क्षेत्र के बीच वेस्ट के गाेदाम में लगी आग, करीब 100 घरों में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में रिहायशी क्षेत्र के बीच वेस्ट के गाेदाम में लगी आग, करीब 100 घरों में आई दरार
काबड़ी रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक शक्ति नगर में बुधवार तड़के करीब पांच बजे वेस्ट के एक गोदाम में आग लग गई। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग से आसपास के करीब 100 मकानों में दरार आ गई और पुरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बुधवार तड़के करीब पांच बजे शार्ट सर्किट के चलते शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में आग लग गई । आसपास के घरों में लोगों ने धुआं उठते देख गोदाम मालिक काे सूचना दी। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद भी वेस्ट के सामान से धुआं निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए की गोदाम में आग पर काबू पाने के यंत्र तक नहीं लगे हैं। साथ लगते घरों में दरार आ गई हैं।
रमेश और कृष्ण ने बताया कि वे बुधवार तड़के उठे तो घर के बाहर धुआं छाया हुआ था। उन्होंने बाहर आकर देखा तो गोदाम में आग लग गई थी। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पूरी टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब भी वेस्ट से धुआं उठ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।