फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The watchman committed suicide by hanging himself in the school room.

Panipat News: स्कूल के कमरे में फंदा लगाकर चौकीदार ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
The watchman committed suicide by hanging himself in the school room.
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार सुबह करीब नौ बजे चौकीदार प्रदीप कुमार (45) निवासी निंबरी ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रदीप करीब ढाई साल से इसी स्कूल में चौकीदार के पद पर तैनात था और अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ स्कूल परिसर में ही बने कमरों में रहता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब स्कूल खुला तो लगभग नौ बजे प्रदीप की पत्नी प्रिंसिपल कार्यालय आई। उन्हाेंने बताया कि उसके पति कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। स्कूल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट तक दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस ने गेट के पास से दीवार तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो प्रदीप का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि प्रदीप पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान चल रहा था। थाना मॉडल टाउन के प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में चौकीदार का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed