{"_id":"6a6e6939d3e57d7ce7057cf4","slug":"youth-fired-upon-six-times-in-mandi-bullet-hits-him-in-the-waist-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161698-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंडी में युवक पर छह राउंड फायरिंग, कमर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंडी में युवक पर छह राउंड फायरिंग, कमर में लगी गोली
Sun, 02 Aug 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित इरफान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली। मंडी में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बकरी चरा रहे एक युवक पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग किए।
इसमें एक गोली युवक इरफान की कमर में जा लगी। वह गोली लगते गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान हमलावर मोटरसाइकिलों पर भाग गए। बापौली निवासी दीना ने बताया कि शनिवार शाम उनका बेटा इरफान बकरियां चराने गया हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब चार बदमाशों ने उस पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने छह गोली चलाई।
इरफान ने छिपने की कोशिश भी की, लेकिन एक गोली उसकी कमर में लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले गांव के ही एक परिवार के साथ बच्चों की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते बेटे पर यह हमला कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।