{"_id":"6a6e44d382379bc8230ca1b4","slug":"intensive-security-check-conducted-at-the-secretariat-following-a-khalistani-threat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161691-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खालिस्तानी धमकी के बाद सचिवालय में की सघन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खालिस्तानी धमकी के बाद सचिवालय में की सघन जांच
विज्ञापन
जिला सचिवालय जांच करते विशेष दस्ता। स्रोत : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की खालिस्तानी धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। धमकी भरे संदेश के बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की टीम ने शनिवार को पूरे जिला सचिवालय व कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा छाना। हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ था। इसमें खालिस्तानी समर्थक का नाम लेकर दोनों परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कोर्ट द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने तुरंत अलर्ट जारी किया। शनिवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण परिसर में आम लोगों की भीड़ नहीं थी। इससे जांच कार्य बिना किसी हड़कंप के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया।
ईमेल के जरिए कोर्ट और सचिवालय को उड़ाने की धमकी मिली थी। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों परिसरों की गहन जांच कराई गई। स्थिति सामान्य मिली। पुलिस अब ईमेल के सोर्स और आईपी एड्रेस को ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।