{"_id":"698c651b0607742ab607c0bf","slug":"video-bjp-leader-jagmohan-raju-went-door-to-door-regarding-rte-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: आरटीई को लेकर घर-घर पहुंचे भाजपा नेता जगमोहन राजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: आरटीई को लेकर घर-घर पहुंचे भाजपा नेता जगमोहन राजू
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव जगमोहन राजू ने अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का मौलिक अधिकार कानून (आरटीई) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बूथ नंबर 90 और 91, जवाहर नगर व न्यू जवाहर नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को आरटीई के प्रावधानों की जानकारी दी।
जगमोहन राजू ने बताया कि आरटीई कानून के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक शिक्षा का अधिकार पहुंचे और कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक कारणों से पढ़ाई से दूर न रहे। अभियान के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।