{"_id":"698c614b7dced0b2c10e3f1f","slug":"video-villagers-gathered-for-quota-selection-process-postponed-due-to-lack-of-quorum-in-ghazipur-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोटे के चयन को लेकर जुटे ग्रामीण, कोरम के अभाव में प्रक्रिया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोटे के चयन को लेकर जुटे ग्रामीण, कोरम के अभाव में प्रक्रिया स्थगित
गाजीपुर में मनिहारी विकास खंड मनिहारी क्षेत्र के अंदोखर ग्रामसभा में बुधवार को कोटे के चयन को लेकर पंचायत भवन पर ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जुटी, लेकिन निर्धारित संख्या पूरी न होने के कारण चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में असमंजस और नाराजगी भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि यह कोटा पहले सिराज अंसारी के नाम आवंटित था। बाद में रेलवे विभाग में नौकरी लग जाने के कारण दुकान रिक्त हो गई, जिसके बाद नए चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोटे के लिए सोहराब अंसारी और रामसेवक बिंद प्रत्याशी हैं। हालांकि कोरम पूरा नहीं होने के कारण चयन नहीं हो पाया। अब अगली तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।