{"_id":"698c6096860ec5230e00072b","slug":"video-hamirpur-athletics-competition-organised-in-government-college-bhoranj-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विजय ठाकुर ने बताया कि खेल बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जन जागरूकता के लिए आवश्यक है। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, वरूण दूसरे और चिराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में समीक्षा ने प्रथम, सानिया चौधरी ने दूसरा और रीया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की उंची कूद प्रतियोगिता में रीतिक ने प्रथम, सूरज ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में वसु ने प्रथम, समीक्षा ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्क्स थ्रो में वसु ने पहला, निष्ठा ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में आकाश प्रथम, अभिनंदन दूसरे और नवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, दीक्षा ने दूसरा और वंदना ने तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में सानिया चौधरी और सूरज को चुना गया। इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।