{"_id":"698c650f220a39da550ed648","slug":"video-farmers-protest-against-trump-modi-trade-deal-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: ट्रंप-मोदी ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: ट्रंप-मोदी ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष के आह्वान पर आज प्रदेश भर के जिला व डीसी मुख्यालयों पर किसानों ने ट्रंप-मोदी ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसान नेताओं ने कहा कि यह ट्रेड डील किसानों, डेयरी फार्मरों, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए घातक साबित होगी। उनका आरोप है कि सरकार ने देशहितों से समझौता किया है। नेताओं ने कहा कि भले ही सोयाबीन को बाहर रखने की बात कही जा रही है, लेकिन सोयाबीन तेल और मक्का उत्पादों के आयात से भारतीय किसान प्रभावित होगा।
उन्होंने कहा कि जहां अमेरिकी किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, वहीं भारतीय किसान सीमित जमीन और कम सहायता के सहारे खेती कर रहा है। मांगें न मानी गईं तो देशव्यापी आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।