{"_id":"698cd0fdab4f2d7acf0e5227","slug":"video-gurbani-recitation-organised-at-gurdwara-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुरबाणी के कीर्तन से निहाल हुई संगत, गूंजे वाहेगुरु के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुरबाणी के कीर्तन से निहाल हुई संगत, गूंजे वाहेगुरु के जयकारे
आगरा के अजीत नगर, खेरिया स्थित गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को धन-धन बाबा अजीत सिंह का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में आयोजित भव्य कीर्तन समागम में उमड़ी संगत ने गुरबाणी का श्रवण कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया। पूरा परिसर गुरु-भक्ति और जो बोले सो निहाल के जयकारों से गुंजायमान रहा। समागम की शुरुआत ज्ञानी ने श्री रहिरास साहिब के पाठ से की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से आए कीर्तनकार ज्ञानी गुरदेव सिंह ने अपनी मधुर आवाज में लड़ीवार शब्द कीर्तन कर अमृत वर्षा की। उन्होंने गुरबाणी की गूढ़ व्याख्या करते हुए संगतों को गुरुमत मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनके भावपूर्ण गायन से संगत भाव-विभोर हो उठी। गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि गुरु की शिक्षाएं हमें मानवता और धर्म की रक्षा का मार्ग दिखाती है। समागम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरण हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रजिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, जगतजीत सिंह, बंटी चावला, अमन प्रीत, मनोज नोतनानी, दलजीत सिंह, नवजोत सिंह, हर्षिल भोजवानी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।