{"_id":"698d6ec63d50237c010e5738","slug":"video-north-western-railway-earned-revenue-of-rs-6350-crore-from-ticket-checking-in-the-financial-year-2025-26-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में टिकट जांच से 63.50 करोड़ रुपये का राजस्व किया प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में टिकट जांच से 63.50 करोड़ रुपये का राजस्व किया प्राप्त
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में टिकट जांच में अब तक का उच्चतम राजस्व प्राप्त किया है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले सभी रिकार्ड को पार कर गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में 9 फरवरी तक टिकट जांच से 63.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है जोकि पिछले वर्ष इस अवधि में प्राप्त राजस्व की तुलना में 27.01 प्रतिशत अधिक है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले सभी रिकॉर्डों को पार कर गया है। 63.50 करोड़ रुपये का यह राजस्व उत्तर पश्चिम रेलवे के पिछले उच्चतम वार्षिक राजस्व 63.22 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2023-24) के आंकड़ें को 50 दिन पहले पार कर चुका है।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए टिकट जांच अभियान के साथ यात्रियों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। टिकट जांच के लिए विशेष योजना बनाई जाती है।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर टिकट जांच को एक जागरूकता अभियान के रूप में लिया जाता है जिसमें रेल वन एप जैसे डिजिटल माध्यम से बिना किसी व्यवधान के टिकट लेने के लिए यात्रियों को प्रेरित भी किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।