Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
In Moga, PUNBUS employees came out in support of Bharat Bandh, blocked the roads and took out a gate rally.
{"_id":"698d725aba6275a03d0f194b","slug":"video-in-moga-punbus-employees-came-out-in-support-of-bharat-bandh-blocked-the-roads-and-took-out-a-gate-rally-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पनबस कर्मचारी भारत बंद के समर्थन में आए, चक्का जाम कर निकाली गेट रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पनबस कर्मचारी भारत बंद के समर्थन में आए, चक्का जाम कर निकाली गेट रैली
मोगा में ट्रेड यूनियन के समर्थन में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम किया और गेट रैली निकालकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि वे पहले से ही अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की योजना थी। इसी दौरान ट्रेड यूनियनों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया, जिसके समर्थन में उन्होंने भी आंदोलन तेज कर दिया। कर्मचारियों के अनुसार पूरे पंजाब के 27 डिपो के लगभग 7000 कच्चे पनबस-पीआरटीसी कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए, जबकि मोगा में करीब 150 कच्चे मुलाजिमों ने भाग लिया और लगभग 60 बसें बंद रहीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने सरकार से बिना शर्त गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को तुरंत रिहा करने तथा उनकी जायज़ मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार मीटिंग के लिए बुलाती है, लेकिन बाद में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।