{"_id":"698d6bb36861d7e9e0017f92","slug":"video-child-marriage-mukti-rath-launched-an-awareness-campaign-against-child-marriage-in-jhajjar-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बाल विवाह के खिलाफ बाल विवाह मुक्ति रथ ने शहर में चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में बाल विवाह के खिलाफ बाल विवाह मुक्ति रथ ने शहर में चलाया जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शहर में जागरूकता अभियान।
इस बाल विवाह मुक्ति रथ का समर्थन अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी कौशल, जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सपना, रामअवतार यादव, पवन छिल्लर, ध्यान सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बंसल, बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, ब्लाक समिति चेयरमैन जगदीप राठी, बाक्सिंग में कांस्य पदक विजेता शगून और उनके कोच हितेश देशवाल ने किया।
जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है या उसको बढ़ावा देता है या उसमें सहायता करता है तो 112 नंबर व 181 नंबर पर फोन करके सूचित करें। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप ने कहा कि बाल विवाह करवाने वाले को एक साल की सजा व दो लाख रुपये जुर्माना भी लग सकता है या दोनों भी हो सकते हैं। बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि बाल विवाह रूपी बुराई को जड़ से खत्म करना जरूरी है, तभी लड़कियों के सपने साकार होंगे।
ब्लाक समिति चेयरमैन जगदीप ने कहा कि बाल विवाह होने से लड़कियों का बचपन भी उनसे छीन जाता है और जल्द शादी से लड़कियां शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है। ऐसे में बाल विवाह के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है तभी लड़कियां अपने बचपन को अपने इच्छा अनुसार जी पाएगी। इस अवसर पर संदीप जांगड़ा, पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।