Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Clash over bush cutting turns violent, three injured in stick attack, cash and jewellery looted
{"_id":"698d51ccd4f2c130ed0602b6","slug":"alwar-a-minor-dispute-over-cutting-trees-took-a-violent-turn-with-allegations-of-assault-and-robbery-after-entering-the-house-three-injured-alwar-news-c-1-1-noi1472-3942809-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: झाड़ काटने की बात पर मचा बवाल, लाठी-डंडों से वार कर तीन को घायल किया, नकदी-जेवर लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: झाड़ काटने की बात पर मचा बवाल, लाठी-डंडों से वार कर तीन को घायल किया, नकदी-जेवर लूटने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 11:32 AM IST
Link Copied
जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र स्थित बहाला टोल के पास इंदिरा कॉलोनी में झाड़ काटने की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और नकदी व जेवरात भी ले गए।
घायल पक्ष के परिजन भागचंद के अनुसार विवाद प्लॉट पर उगी झाड़ियों को काटने को लेकर शुरू हुआ। घटना के समय दीपक, फूलबाई और सोहन घर पर मौजूद थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक वहां पहुंचे और झाड़ काटने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और तीनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दीपक, फूलबाई और सोहन को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद हमलावर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अन्य कीमती सामान ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विनोद सांमरिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि औपचारिक शिकायत मिलते ही नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।