Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
203 sanitation workers on national strike today in Bahadurgarh Municipal Council, protest till Devi Lal Park regarding their demands
{"_id":"698d65eaf09253ff9a047b17","slug":"video-203-sanitation-workers-on-national-strike-today-in-bahadurgarh-municipal-council-protest-till-devi-lal-park-regarding-their-demands-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद बहादुरगढ़ में आज 203 सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय हड़ताल पर, मांगों को लेकर देवीलाल पार्क तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद बहादुरगढ़ में आज 203 सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय हड़ताल पर, मांगों को लेकर देवीलाल पार्क तक प्रदर्शन
सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के बैनर तले आज नगर परिषद बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि संचालन सचिव अमित परनाला ने किया।
हड़ताल के तहत नगर परिषद बहादुरगढ़ के गेट पर 203 कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारी तथा ठेके पर कार्यरत सभी कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे सभी कर्मचारी नगर परिषद से रैली निकालते हुए प्रदर्शन के रूप में देवीलाल पार्क पहुंचे।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में हाईकोर्ट के फैसले को लागू करते हुए 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, चार श्रम कानूनों को रद्द करना, स्थायी भर्ती करना, पुरानी पेंशन बहाल करना और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करना शामिल है।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।