फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Factory manufacturing counterfeit engine oil busted in Bahadurgarh MIE Part-A

Bahadurgarh MIE पार्ट-ए: नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, वाल्वोलाइन के नाम पर रखे 2 ड्रम तेल जब्त

Tue, 04 Aug 2026 09:32 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 04 Aug 2026 09:32 AM IST
सार

बहादुरगढ़ के गांव बराही में खेत पर काम के दौरान भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना लाइनपार पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Factory manufacturing counterfeit engine oil busted in Bahadurgarh MIE Part-A
थाना बहादुरगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ शहर थाना पुलिस ने एमआईई पार्ट-ए स्थित एक फैक्ट्री में कार्रवाई करते हुए कथित रूप से नकली वाल्वोलाइन ब्रांड का मोबिल ऑयल बनाने का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो ड्रम नकली मोबिल ऑयल भी बरामद किया है। मामले में कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वाल्वोलाइन कमिंस इंडिया लिमिटेड की अधिकृत एजेंसी लांसर नेटवर्क लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर लाल सिंह कादयान ने शिकायत दी कि प्लॉट नंबर-169, एमआईई पार्ट-1 स्थित फैक्ट्री में वाल्वोलाइन कंपनी के नाम से नकली प्रीमियम ब्लू 7800 मोबिल ऑयल रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री की जांच की।
विज्ञापन


जांच के दौरान फैक्ट्री के अंदर वाल्वोलाइन कंपनी के लेबल लगे 210-210 लीटर क्षमता के दो ड्रम मिले। शिकायतकर्ता ने निरीक्षण के दौरान बताया कि ड्रमों पर लगे स्टीकर असली उत्पाद से अलग हैं तथा उन पर बारकोड भी नहीं है। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक जतिन से तेल के संबंध में बिल एवं अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों ड्रमों को सील कर कब्जे में ले लिया। शिकायत के आधार पर कॉपीराइट अधिनियम की धाराओं 63 व 65 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई धर्मेंद्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा बरामद तेल की प्रामाणिकता और स्रोत की भी जांच की जा रही है।

बराही के खेतों में रिटायर्ड कर्नल से मारपीट, लाठी से किए कई वार; दो पर केस दर्ज

बहादुरगढ़ के गांव बराही में खेत पर काम के दौरान भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना लाइनपार पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कर्नल (सेवानिवृत्त) सतबीर सिंह निवासी गांव बराही हाल निवासी पंजाबी बाग एक्सटेंशन, नई दिल्ली ने बताया कि 23 जुलाई को वह गांव बराही स्थित अपने खेत में दो जेसीबी मशीनों से कार्य करवा रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी बदन सिंह और उसका पुत्र अनिल मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। बदन सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जबकि अनिल ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदन सिंह ने उनका गला दबोच लिया और अनिल ने लाठी से उनकी टांग और कमर पर 10-12 वार किए, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। आरोपियों ने उन्हें दोबारा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार होश आने के बाद वह किसी तरह बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनकी जेब में रखे 16 हजार रुपये, पूर्व सैनिक (एक्स-सर्विसमैन) कार्ड और वरिष्ठ नागरिक कार्ड भी गायब मिले।

लाइनपार थाना के एएसआई जितेंद्र ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त एमएलआर और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed