फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR registered over derogatory remarks against Mahatma Gandhi and Chief Minister Sukhu.

Hamirpur (Himachal) News: महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री सुक्खू पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Aug 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी और मुख्यमंत्री का मॉर्फ (छेड़छाड़ कर बनाया गया) फोटो पोस्ट करने के मामले में हमीरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान में जुटी है। संवैधानिक पद पर यह टिप्पणी की गई है ऐसे में मानहानि का आरोप भी सोशल मीडिया यूजर पर लगा है। यूजर की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की दो दिन पहले की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए मुख्यमंत्री का मॉर्फ फोटो साझा किया और कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के हमीरपुर जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने सदर थाना हमीरपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सोशल मीडिया कमेंट और उससे जुड़े अकाउंट की तकनीकी जांच कर रही है। साथ ही टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी तथा मुख्यमंत्री का मॉर्फ फोटो पोस्ट में कमेंट किए जाने संबंधी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed