{"_id":"6a70e3370a04bbf9150f5764","slug":"six-decade-old-sujanpur-kalka-bus-route-discontinued-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-203382-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छह दशक पुराना सुजानपुर-कालका बस रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छह दशक पुराना सुजानपुर-कालका बस रूट बंद
Tue, 04 Aug 2026 09:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। करीब छह दशक से लोगों की आवाजाही का प्रमुख साधन रही सुजानपुर-कालका एचआरटीसी बस सेवा पिछले दो माह से बंद है। ऊना डिपो की इस बस के नहीं चलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नादौन क्षेत्र में दो माह के भीतर एचआरटीसी ऊना डिपो के दो प्रमुख रूट बंद हो चुके हैं। इससे पहले सुजानपुर-चंडीगढ़ बस सेवा बंद की गई थी और अब सुजानपुर-कालका रूट भी बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
यह बस सुबह करीब 6:20 बजे सुजानपुर से चलकर रंगस, कांगू और धनेटा होते हुए करीब 9:30 बजे ऊना पहुंचती थी। इस रूट से रोजाना सफर करने वाले लोगों को अब निजी वाहनों और महंगे परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने निगम प्रबंधन से बस सेवा शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि इसी रूट पर हमीरपुर डिपो की बस भी संचालित हो रही है। समय में अंतर होने के कारण ऊना डिपो की बस सेवा बंद की गई थी। हमीरपुर डिपो से बातचीत कर पुराने रूट को फिर से बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।