फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nadaun glass sky walk beas river tourism project hamirpur

Nadaun Sky Walk: ब्यास नदी के ऊपर बनेगा ग्लास स्काई वॉक, 70 करोड़ की परियोजना से बदलेगी नादौन की तस्वीर

Tue, 04 Aug 2026 09:42 AM IST
Ankesh Dogra कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर।
कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 04 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

Nadaun Glass Sky Walk : हमीरपुर के नादौन में ब्यास नदी के ऊपर हिमाचल का पहला ग्लास स्काई वॉक बनाया जाएगा। 70 करोड़ रुपये की एडीबी वित्तपोषित परियोजना में राफ्टिंग कॉम्प्लेक्स, टनल एक्वेरियम, रेस्टोरेंट और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित होंगी। अधिकारियों के अनुसार अगले 10 दिनों में टेंडर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
nadaun glass sky walk beas river tourism project hamirpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई

विस्तार

जरा सोचिये... आपके पैरों के नीचे कांच का पुल हो, नीचे कल-कल बहती ब्यास नदी और चारों ओर खूबसूरत पहाड़। यह सपना जल्द ही हिमाचल के नादौन में हकीकत बनने वाला है। हमीरपुर जिले के नादौन में ब्यास नदी के ऊपर ग्लास स्काई वॉक (कांच का पुल) बनाया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्काई वॉक की सैर पर्यटकों को रोमांच से भर देगी। 

विज्ञापन

करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली महत्वाकांक्षी राफ्टिंग कांप्लेक्स परियोजना निचले हिमाचल के पर्यटन को नई पहचान देगी। परियोजना में आधुनिक टनल एक्वेरियम भी बनाया जाएगा, जिससे नादौन साहसिक और मनोरंजक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा। 

एशियन डेवलपमेंट बैंक  (एडीबी) से वित्तपोषित इस परियोजना के निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी होने जा रहा है। पुराने एसडीएम कार्यालय के समीप ब्यास नदी के किनारे बनने वाला पांच मंजिला राफ्टिंग कांप्लेक्स प्रदेश की सबसे आधुनिक पर्यटन परियोजनाओं में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांप्लेक्स की सबसे ऊपरी मंजिल से 21 मीटर लंबा ग्लास स्काई वॉक बनाया जाएगा, जो करीब 25 मीटर की ऊंचाई पर ब्यास नदी के ऊपर तक पहुंचेगा। पारदर्शी फर्श वाले इस कांच के पुल पर चलते हुए पर्यटक नीचे बहती ब्यास की लहरों और आसपास की प्राकृतिक वादियों का रोमांचक दृश्य देख सकेंगे। इसी मंजिल पर आधुनिक रेस्टोरेंट भी विकसित किया जाएगा। परियोजना में 150 वाहनों की पार्किंग, राफ्टिंग के लांचिंग व लैंडिंग प्वाइंट, चेंजिंग रूम, लॉकर, दो प्रशिक्षण हॉल, राफ्टिंग म्यूजियम, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था होगी। घाट का सौंदर्यीकरण और आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी, जिससे नादौन को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की तैयारी है।

विज्ञापन

पर्यटन को लगेंगे नए पंख
देश के कई हिस्सों में ग्लास स्काई वॉक और टनल एक्वेरियम जैसी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं मौजूद हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश में यह अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। टनल एक्वेरियम चेन्नई, अहमदाबाद और बंगलूरू जैसे शहरों में पहले से संचालित हैं। नादौन में दोनों आकर्षण एक ही परिसर में विकसित होने से प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। परियोजना पूरी होने के बाद हिमाचल के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

पहले रद्द हो गया था टेंडर, अब दोबारा शुरू हुई प्रक्रिया
करीब दो माह पहले तकनीकी कारणों से परियोजना का टेंडर रद्द हो गया था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार अगले 10 दिन के भीतर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। परियोजना के नक्शे भी अंतिम रूप ले चुके हैं। यह प्रोजेक्ट निचले हिमाचल में पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा। - मनोहर लाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, एडीबी परियोजना (कांगड़ा एवं हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed