{"_id":"6a70b32071a95ea3be091e84","slug":"youth-dies-at-liquor-shop-in-sikar-family-alleges-salesman-electrocuted-him-to-death-sikar-news-c-1-1-noi1552-4573298-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करंट लगने से मौत या सोची-समझी हत्या? शराब ठेके पर हुई घटना के बाद परिजनों का हंगामा, CCTV जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करंट लगने से मौत या सोची-समझी हत्या? शराब ठेके पर हुई घटना के बाद परिजनों का हंगामा, CCTV जांच जारी
Tue, 04 Aug 2026 08:24 AM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:24 AM IST
सार
राजस्थान के सीकर में मीनाक्षी सिनेमा के सामने स्थित शराब ठेके पर 43 वर्षीय मंसूर अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पैसों के विवाद के बाद सेल्समैन पर बिजली का करंट देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती सूचना स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने की थी। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की फोटो व नाराज परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के शहर में मीनाक्षी सिनेमा के सामने स्थित शराब ठेके पर रविवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया। मृतक के परिजनों ने ठेके के सेल्समैन पर पैसों के विवाद के बाद बिजली का करंट देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज परिजन और परिचित एसके हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और मौके के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए हैं।
शराब खरीदने के दौरान पैसों को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 43 वर्षीय मंसूर अली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मंसूर अली रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मीनाक्षी सिनेमा के सामने स्थित शराब की दुकान पर गया था। बताया जा रहा है कि वहां शराब खरीदने के दौरान पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ठेके के सेल्समैन ने दुकान की खिड़की के जरिए बिजली के तार से मंसूर को करंट लगा दिया। करंट लगने के बाद वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा।
चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंसूर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन और बड़ी संख्या में परिचित अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना को हत्या बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद ठेके से जुड़े लोग दुकान बंद कर वहां से चले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जुटाए हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान में क्यों बदला मानसून का मिजाज: पूर्वी जिलों में बारिश जारी, पश्चिमी हिस्सों में कम होगी बरसात
कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुरुआती सूचना बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइट के पोल के पास करंट लगने की मिली थी। हालांकि, परिजनों की ओर से अलग आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर तथ्यों की जांच की जाएगी।