{"_id":"6a717148b0befc690b03ee9a","slug":"friends-party-turns-violent-in-jaipur-firing-damages-car-police-launch-investigation-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4574547-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: शराब पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद के बाद चली गोली, कार में धंसी; बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: शराब पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद के बाद चली गोली, कार में धंसी; बाल-बाल बची जान
Tue, 04 Aug 2026 11:13 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:13 AM IST
सार
जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोपी पक्ष ने कथित तौर पर गोली चलाई, जो पीड़ित को न लगकर उसकी कार में जा धंसी। पुलिस ने मामला दर्ज कर एफएसएल जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कार में लगी गोली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। सभ्यता फार्म के पास स्थित लक्की ढाबे पर हुई इस घटना से इलाके में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि कार में जा धंसी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मामूली बात ने हिंसक रूप लिया
दौलतपुरा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित राजेंद्र मीणा निवासी दौलतपुरा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राजेंद्र मीणा अपने दोस्त आयरन मीणा और अन्य साथियों के साथ लक्की ढाबे पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप ले बैठा।पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान आयरन मीणा और उसके साथियों ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसकी ओर चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। गोली उसकी कार में जाकर लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंगलवार सुबह एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मौके से आवश्यक सबूत एकत्रित किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटनाक्रम और आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान में क्यों बदला मानसून का मिजाज: पूर्वी जिलों में बारिश जारी, पश्चिमी हिस्सों में कम होगी बरसात
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।