फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crackdown on Illegal Alcohol Excise Department Destroys 250 Liters of Wash, Seizes 94 Beer Cans

Rajasthan: अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 250 लीटर वॉश नष्ट व 94 बीयर केन जब्त; एक गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 09:54 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 09:54 AM IST
सार

राजस्थान में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा और बेगूं में 250 लीटर अवैध वॉश नष्ट कर 13 बोतल हथकड़ शराब जब्त की गई। वहीं, आबूरोड में 94 बीयर केन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Crackdown on Illegal Alcohol Excise Department Destroys 250 Liters of Wash, Seizes 94 Beer Cans
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उदयपुर आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निरोधात्मक दल लगातार गश्त, नाकाबंदी और दबिश देकर अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रहे हैं।
विज्ञापन


'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत चल रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए
आबकारी विभाग के अनुसार, प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत चल रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विभाग का कहना है कि निरोधात्मक गतिविधियों में बढ़ोतरी से शराब तस्करी और अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा और बेगूं की आबकारी टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर 250 लीटर अवैध वॉश (कच्ची शराब बनाने का घोल) नष्ट किया। साथ ही 13 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ ने 94 बीयर कैन बरामद कीं
सिरोही जिले के आबूरोड में आबकारी निरोधक दल और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 94 बीयर केन बरामद कीं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक दल लगातार गश्त, नाकाबंदी और दबिश की कार्रवाई कर रहे हैं। विभाग का उद्देश्य अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा शराब तस्करी के नेटवर्क को समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जयपुर ट्रैफिक अलर्ट: चहलुम जुलूस आज, परकोटे में कई मार्गों पर डायवर्जन; इन रास्तों में जानें से बचें

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed