फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy Ranger and four others arrested while gambling.

CG Crime: जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा, डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 09:22 AM IST
सार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर एक डिप्टी रेंजर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1.25 लाख रुपये नकद, दो बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Deputy Ranger and four others arrested while gambling.
जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडोंगरी में पुलिस ने बीती रात जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले पुलिस ने एक स्वास्थ्यकर्मी को जुआ खेलते हुए पकड़ा था, जबकि अब वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रानीडोंगरी के जंगल में खेत के पास बनी एक झोपड़ी पर दबिश दी। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर अचानक छापा मारा, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस ने मौके से 1.25 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Exclusive: कछुए की चाल से बन रहा स्काई वॉक; 8 साल से काम अधूरा, बीजेपी-कांग्रेस की राजनीति में पिस रही आम जनता

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक स्वास्थ्यकर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पीछे स्थित एक कमरे में जुआ खेलते हुए पकड़ा गया था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed