बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC takes to the streets to assess waterlogging after the rain; asks why the sewerage system keeps overflowing.

बारिश के बाद जलभराव की स्थिति जानने सड़कों पर उतरी डीसी, बोली बार-बार सीवरेज क्यों हो रहे ओवरफ्लो

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:35 PM IST
DC takes to the streets to assess waterlogging after the rain; asks why the sewerage system keeps overflowing.
झज्जर। शहर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थित बन गई। मंगलवार को बारिश रुकने के बाद दोपहर बाद को डीसी वर्षा खांगवाल एक बार फिर फील्ड में उतरी और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा कि बार-बार शहर में सीवरेज ओवरफ्लो क्यों हो रहे हैं। इसका जवाब अधिकारियों से देता नहीं बना। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को बरसात के उपरांत डीएमसी एवं एडीसी जगनिवास व नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी के साथ शहरी निकाय व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित झज्जर शहरी क्षेत्र में जल निकासी प्रबंधों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने आंबेडकर चौक पर जलनिकासी प्रबंधों में पर्याप्त उपकरणों का प्रयोग करते हुए जलभराव न होने देने के आदेश दिए। साथ ही अन्य संभावित जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। डीसी ने कहा कि बरसात के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन की आवाजाही, यातायात और दैनिक गतिविधियां प्रभावित न हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर पहले से आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखें और जरूरत पडऩे पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद ज्यादा देरी तक सडक़ों अथवा गलियों में जलभराव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। इसके लिए संभावित जलभराव वाले स्थानों की लगातार निगरानी के साथ-साथ वहां त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव, हेल्पलाइन नंबर जारी डीसी ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लघु सचिवालय, झज्जर में 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक किसी भी जलभराव या संबंधित समस्या की सूचना 01251-254270 हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: गेयटी थियेटर में हुआ नर्चिंग द आइडिया ऑफ हिमाचल प्रदेश पुस्तक का विमोचन

04 Aug 2026

UP Monsoon Session: शिवपाल सिंह यादव बोले- ये सरकार चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर है

04 Aug 2026

UP Monsoon Session: मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- सम्मेलन करने का सभी को अधिकार है, पर ब्राह्मण भाजपा के साथ है

04 Aug 2026

कानपुर: परेड चौराहे पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

04 Aug 2026

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- महिलाओं, किसानों, नौजवानों के लिए आएगा अनपूरक बजट

04 Aug 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: फसल बीमा के लिए किसानों का विरोध शुरू, झाबुआ में 50KM का पैदल मार्च जारी; क्या बनेगी बात?

04 Aug 2026

Nahan Rain: मूसलाधार बारिश से कार्मल स्कूल के पास सड़क बनी नदी, हाईवे पर बाढ़ जैसे हालात

04 Aug 2026
विज्ञापन

Sirmaur: मूसलाधार बारिश के बीच कांग्रेस-भाजपा ने हिमाचल निर्माता को किया नमन

04 Aug 2026

UP Monsoon Session: केशव मौर्य बोले- आतंकी हमले मदरसा शिक्षा का प्रमाण

04 Aug 2026

औरैया: जर्जर यमुना पुल बना खतरा, जलभराव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

04 Aug 2026

VIDEO: पीलीभीत के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

04 Aug 2026

भारी बारिश से थराली में जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

04 Aug 2026

मूसलाधार बारिस से देवाल-लोहाजंग और देवाल-खेता सड़क बंद

04 Aug 2026

कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार और बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

04 Aug 2026

Video: अयोध्या में चेहल्लुम पर निकले मातमी जुलूस, अमन-चैन की दुआ

04 Aug 2026

Video: रायबरेली में मानसून मेहरबान होने से बारिश की बूंदों ने दी राहत

04 Aug 2026

Video: श्रावस्ती में 10 माह की मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

04 Aug 2026

हमीरपुर से सुमेरपुर तक 20 किमी लंबे जाम में फंसे रहे लोग, कांवड़ डायवर्जन के चलते बिगड़े हालात

04 Aug 2026

सीएम नायब सैनी ने हरियाणा निवास में की प्रेस कांफ्रेंस, जानें क्या बोले

Solan Weather: सुबह की बारिश और घनी धुंध से बढ़ी मुश्किलें, स्कूली बच्चे हुए परेशान

04 Aug 2026

Hamirpur News: एनएच-503ए पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, दुकानों में घुस रहा बारिश का पानी

नशा और बेरोजगारी के मुद्दे पर अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में कई नेताओं की एंट्री

04 Aug 2026

विधानमंडल का मानसून सत्र, सदन में पहुंचे विधायक

04 Aug 2026

लखनऊ में केसरी खेड़ा फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू, लोग बोले- घूमकर जाना पड़ता था, राहत मिली

04 Aug 2026

लुधियाना निगम जोन डी के बाहर भाजपा पार्षद और नेता धरने पर बैठे

04 Aug 2026

सावन में पंजाबी रंग में रंगा अमृतसर, महिलाओं ने गिद्धा और झूलों के साथ मनाया उत्सव

04 Aug 2026

लखनऊ में गोमती नगर के समिट बिल्डिंग के सामने शहीद पथ पर लगा लंबा भीषण जाम

04 Aug 2026

भिवानी में सप्ताह भर की उमस पर झमाझम बारिश, शहर में जलभराव के बने हालात

04 Aug 2026

सोनीपत में आसपास क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

04 Aug 2026

रोहतक में कई दिन बाद बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed