{"_id":"6a71ab91731174f84909ed8c","slug":"video-electricity-employees-and-engineers-protest-for-the-second-consecutive-day-intensify-agitation-against-privatization-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन गरजे बिजली कर्मचारी-इंजीनियर, निजीकरण के खिलाफ तेज किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन गरजे बिजली कर्मचारी-इंजीनियर, निजीकरण के खिलाफ तेज किया आंदोलन
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) बहादुरगढ़ में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जनविरोधी नीतियों और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इंजीनियरिंग एसोसिएशन की जिला प्रधान मनीता धनखड़, यूनिट प्रधान उमेश और सुमित देशवाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव अमित और राकेश ने किया।
प्रदर्शन को संयुक्त किसान मोर्चा, किसान मजदूर उत्थान मोर्चा, शहीद यादगार कमेटी, बिजली उपभोक्ता मंच, किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, जनकल्याण मंच, ओबीसी ब्रिगेड सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने सरकार पर बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार से एग्रो डिस्कॉम योजना और नूंह-गुरुग्राम में निजी कंपनियों को दिए गए बिजली वितरण लाइसेंस रद्द करने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने, दस वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा एक्स-ग्रेशिया नीति में सुधार की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।