Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
MLA slams the dismal state of affairs at Jhajjar Hospital, stating there are neither specialist doctors nor proper treatment of patients.
{"_id":"6a709819c91edb457e0c029d","slug":"video-mla-slams-the-dismal-state-of-affairs-at-jhajjar-hospital-stating-there-are-neither-specialist-doctors-nor-proper-treatment-of-patients-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक का हमला, बोले- न विशेषज्ञ डॉक्टर, न मरीजों से अच्छा व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक का हमला, बोले- न विशेषज्ञ डॉक्टर, न मरीजों से अच्छा व्यवहार
बादली से विधायक कुलदीप वत्स सोमवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले वह ढाकला सीएचसी भी पहुंचे और वहां की जर्जर बिल्डिंग को लेकर निराशा जताई।
विधायक ने सिविल अस्पताल के ओपीडी, अल्ट्रासाउंड के अलावा नेत्र रोग ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके अलावा कई दिनों से बंद पड़ी अस्पताल की लिफ्ट को लेकर भी नाराजगी जताई। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में आए मरीजों से बातचीत की। बातचीत के दौरान विधायक ने डॉक्टरों से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मरीजों ने दवाईयां न मिलने, ईएनटी सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुबह से मेडिकल कराने के लिए अस्पताल आए युवाओं ने भी विधायक के सामने विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने की वजह से बहादुरगढ़ चक्कर काटने की शिकायत की। इस पर विधायक ने एसएमओ को बुलाकर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर सिविल अस्पताल में बुलाकर मेडिकल कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद एमएस कार्यालय में विधायक व डॉक्टरों के बीच बैठक भी हुई। इस दौरान सीएमओ डॉ. मंजू कादियान भी मौके पर पहुंच गई। विधायक ने सीएमओ से स्पष्ट कहा कि अस्पताल में आपके पूरे विशेषज्ञ नहीं है और न ही यहां के कर्मचारियों का व्यवहार मरीजों के लिए अच्छा है। इसमें सुधार की जरूरत है। वह किसी डॉक्टर की शिकायत करने यहां नहीं आया हूं बल्कि सरकार की व्यवस्था को देखने आया हूं। उन्होंने एंबुलेंस व्यवस्था मे सुधार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में आक्सीजन न होने के कारण मुनीमपुर में चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार भदानी गांव का युवा भी एंबुलेंस खराब होने की वजह से जीवित नहीं बचा। उन्होंने एंबुलेंस में ईएमटी न होने पर भी नाराजगी जताई।
इस पर सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने आश्वासन दिया कि जो कमियां मिली है, उनको दुरुस्त करवाया जाएगा। विशेषज्ञ के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। एंबुलेंस को लेकर भी आगे से समस्या नहीं आने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।